फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी नजला होने पर दो श्रमिकों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
खांसी नजला होने पर दो श्रमिकों की हुई जांच
विज्ञापन

कैराना (शामली)। क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी और पावटी कला निवासी दो श्रमिक गेहूं काटने के लिए दूसरे गांव गए थे। गेहूं काटने के बाद दोनों अपने अपने गांव लौटे तो उनको गेहूं के भूसे के कारण खासी नजला हो गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी। चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची और दोनों श्रमिकों की जांच कर दवा दी। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि दोनों मजदूरों को गेहूं काटने के दौरान उड़ने वाले भूसे के कारण नजला खांसी की समस्या बनी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ और झिंझाना क्षेत्र के गांव रटोन्द से दो युवक पिछले माह घर आए थे। स्वास्थ्य टीम ने 18 अप्रैल को दोनों युवकों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे और उन्हें घरों में क्वारंटीन कर दिया था। दोनों युवकों की कोरोना रिपोर्ट अभी तक लंबित चल रही है। रविवार देर रात स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने दोनों युवकों को घर से लाकर शामली रोड स्थित स्कूल में बनाए क्वारंटीन सेंटर में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें