फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहाल परिवार दिवस में दो महिलाओं ने कराई नसबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले के सभी पांच ब्लॉकों में स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता और एएनएम ने लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं प्राप्त करने के लिए खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन हर माह की 21 तारीख को किया जाएगा। एसीएमओ व परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश ने कहा कि खुशहाल परिवार दिवस का उद्देश्य हर परिवार की खुशहाली से है। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ शशांक दूबे ने बताया जनपद में खुशहाल परिवार दिवस में दो महिलाओं ने नसबंदी कराई। 55 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन पर भरोसा जताया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि जन-जन तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें