फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नए साल पर दो हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नए वर्ष पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को तीन जोन व दस सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। वहीं दो हजार पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। हाईवे और चौराहों पर यातायात पुलिस ब्रेथ एनलाइजर के साथ चेकिंग करेगी। उधर, नए वर्ष के जश्न की आड़ में अगर किसी ने हुड़दंग किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2024 को अलविदा और नववर्ष 2025 के स्वागत के लिए मंगलवार रात को लोगों ने अपने-अपने तरीके से तैयारी की है। ऐसे में हुड़दंगियों से निपटने के लिए अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में तीन जोन और दस सेक्टर बनाकर जोनल व सेक्टर व्यवस्था लागू की है। जिला मुख्यालय से शामली, कैराना, कांधला और थानाभवन थाने को अतिरिक्त पुलिस बल दिया गया है।
शामली, थानाभवन व कैराना को एक-एक प्लाटून पीएसी दी गई है। नौ क्यूआरटी बनाई गई हैं। क्यूआरटी, एसपी, एएसपी, सीओ के साथ रहेगी।। हाईवे व चौराहों पर यातायात पुलिस चेकिंग करेगी। शराब पीने वालों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की जाएगी। एएसपी ने बताया कि थानों का पूरा पुलिस बल गश्त व चेकिंग करता रहेगा। पुलिस की ड्यूटी मंगलवार शाम छह बजे से बुधवार शाम छह बजे तक लगाई गई है। इस दौरान होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों की भी जांच की जाएगी। अगर कहीं पर अनैतिक कार्य या बिना लाइसेंस के शराब आदि पिलाने का मामला पकड़ा जाएगा तो संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें