शामली। सड़क किनारे वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने के कारण शहर के धीमानपुरा रोड, कोतवाली के सामने, फव्वारा चौक, वर्मा मार्केट के सामने सोमवार को करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, हनुमान धाम रोड और धीमानपुरा रोड पर सोमवार दोपहर कई ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को चालकों ने सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह जाम खुलवाया। इस दौरान वाहन चालक परेशान रहे।