फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम में सम्मानित हुए जनपद के दो शिक्षक

Fri, 30 May 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अयोध्या में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम, पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जनपद शामली के कंपोजिट स्कूल डांगरोल के दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को सम्मान मिलने से विद्यालयों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

श्रीराम ऑडिटोरियम में सोमवार को आयोजित समारोह में मां सरस्वती व प्रभु श्रीराम के चरणों में पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए लगभग 300 शिक्षकों, कवियों, लेखकों, शोधार्थियों को लेखन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में विकास खंड कांधला के कंपोजिट स्कूल डांगरोल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार व इसी विद्यालय की सहायक शिक्षिका दीप्ति को मुख्य अतिथि द्वारा अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन दोनों शिक्षकों की रचनाएं प्रतिष्ठित पुस्तक काव्य सुधा, भारत के महान वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ, अभिनव प्रयोग में प्रकाशित होने पर यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में महंत अयोध्या धाम कमलनयन दास महाराज, ब्रह्मऋषि डाॅ. रामविलास वेदांती, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली विधायक रामचंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान, सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज डाॅ. कृष्णचंद वर्मा, पद्मश्री विजेता डाॅ. श्यामबिहारी अग्रवाल, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रविशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें