फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, सीमेंट के कट्टे बरामद

विज्ञापन
कैराना पुलिस द्वारा पकड़े गए सीमेंट के कट्टे चोरी करने के आरोपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। विक्रेता से ठगी कर सीमेंट के 150 कट्टे ले जाने वाले हरियाणा निवासी दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से सीमेंट के कट्टे बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

गांव रामड़ा निवासी गौरव शर्मा पानीपत रोड पर गांव काकोर में सीमेंट बिक्री दुकान करते हैं। गौरव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि शनिवार को हरियाणा निवासी दो युवक उसके पास आए तथा बताया कि पानीपत रोड पर गांव छाजपुर में उनकी कंपनी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्हें 150 सीमेंट के कट्टे चाहिए। दोनों युवकों ने फोन करके सीमेंट ले जाने के लिए एक ट्रक बुला लिया तथा सीमेंट के कट्टे ट्रक में लोड करा दिए थे। उन्होंने दुकानदार को भुगतान पानीपत में देने की बात कही। गौरव खरीदारों में से एक युवक की बाइक के पीछे बैठ गया, जबकि दूसरा युवक सीमेंट वाले ट्रक में बैठकर चला गया था। पानीपत बबेल रोड पर जाने के बाद आरोपी ने उसे 100 रुपये सामने से एक सिगरेट की डिब्बी लेने को कहा। जैसे ही वह बाइक से उतरा तो बाइक सवार फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों शमशेर निवासी नयागांव थाना छपार मुजफ्फरनगर और मोनू निवासी पीर माजरा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को भूरा चुंगी से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से आयसर कैंटर में भरे 150 सीमेंट के कट्टे बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें