उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मेरठ-करनाल हाईवे पर गड्ढों में फंसकर एक कार पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
बताया गया कि डिवाइडर को पार करते समय कार पलट गई। कार पलटने से बाइक सवार दो लोग चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके अलावा कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बिटावड़ा निवासी अशोक पुत्र विजयपाल और जितेंद्र पुत्र महीपाल बाइक से अपने गांव से शामली की ओर आ रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के पास शामली की ओर से जा रही एक आई-20 कार गड्ढों में उछलकर अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को पार करते हुए पलट गई और दूसरी तरफ सामने से आ रहे बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। कार के नीचे दबने से बाइक सवार अशोक और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कार चालक को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला लाइव: हर पल खतरे में रहती है जान, तस्वीरों में देखिए यूपी की जर्जर इमारतों का हाल
मेरठ-करनाल हाईवे में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। सीओ प्रदीप सिंह का कहना है कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। मृतकों के परिजन शामली पहुंच रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/