फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस पर हमले के दो और आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। तीन माह पूर्व हरियाणा पुलिस पर हमला करके अभिरक्षा से पशु चोर को छुड़ाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया। मंगलवार को भी पुलिस ने इसी मामले में दो आरोपियों का चालान किया था।
विज्ञापन

13 अक्तूबर 2020 को हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के थाना शाहबाद की पुलिस गांव बेगीनाजर थाना गंगोह जिला सहारनपुर निवासी सोनू उर्फ कुरबान को रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस उसे चोरी के पशुओं की बरामदगी के लिए गांव रामड़ा लाई थी। यहां भीड़ ने हरियाणा पुलिस पर हमला करके आरोपी को पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया था। मामले में हरियाणा पुलिस के एसआई रामेश्वर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया था।
मंगलवार को भी पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों का चालान किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर शामली बस स्टैंड के पास से मामले के दो आरोपियों सालून व मान्ना निवासी रामड़ा को गिरफ्तार करके चालान कर दिया गया। इसके अलावा मकान के बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ा करने पर पुलिस ने मोहल्ला आलकला निवासी दो पक्षों की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानलेवा हमला का वांछित आरोपी गिरफ्तार
शामली। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर मोहल्ला हाजीपुरा निवासी सत्तार को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 24 दिसंबर को नसीम निवासी मोहल्ला हाजीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ले के सत्तार ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में आरोपी सत्तार के विरुद्ध जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें