कैराना रोड पर बाइक सवार का चालान काटते पुलिसकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
जनपद में पहला चालान ‘राणा’ का कटा
शामली। जनपद में पहला चालान ‘राणा’ के नाम पर किया गया। दूसरा चालान गुर्जर के नाम पर किया गया है।
एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि बुधवार को कैराना रोड औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के निकट वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर आगे और पीछे ‘राणा’ लिखा हुआ मिलने पर धारा 177 के तहत 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद दूसरी बाइक पर आगे ‘गुर्जर’ लिखा हुआ मिलने पर उसका भी चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि जनपद में जातीय आधारित सूचक नाम लिखने का पहला चालान ‘राणा’ के नाम पर किया गया है। विदित हो कि शासन ने वाहनों पर जातीय आधारित सूचक नाम लिखे होने पर परिवहन विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत बुधवार को दोनों बाइकों के चालान किए गए।