फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर जिले के दो लाख लोगों को जोड़ा जाएगा

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते सीडीओ शंभूनाथ ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि इस बार योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योगा’ रहेगी। 20 जून तक अमृत योग सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा और दिनांक 21 जून को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा। 21 जून को जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजन होंगे। मुख्य आयोजन किसान इंटर कॉलेज में सुबह 6 से 8 बजे तक होगा। अबकी बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के 200000 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है।
बीएसए को एक लाख, जिला पंचायत राज अधिकारी को 50 हजार, डीआईओएस को 25 हजार, जिला कार्यक्रम अधिकारी 25 हजार, सीएमओ को 10 हजार के अलावा नगर पालिका व पंचायत सहित योगा से जुड़ी तमाम संस्थाओं के द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को योगा से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विधु शेखर ने बताया कि आयुष कवच एप एंड्राइड फोन में डाउनलोड कर अपना पंजीकरण करना है। जिसमें व्यक्तिगत या सामूहिक योग करते हुए फोटो अपलोड करना है। एक बार में 100 से अधिक की संख्या महिला व पुरुष दोनों मिलाकर ही अपलोड करें इससे अधिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा http://ays.ayushkavach.com पर भी अपलोड किया जा सकता है। बैठक में उपायुक्त स्वरोजगार शैलेन व्यास, सभी बीडीओ व ईओ और योगा से जुड़ी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें