फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील के गांव रामनगर के ग्रामीणों ने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने तालाब की भूमि तत्काल कब्जा मुक्त कराने की मांग की। मामले में एसडीएम निकिता शर्मा ने राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर तालाब की भूमि कब्जा मुक्त कराने के आदेश कर दिए।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व तहसीलदार अजय कुमार शर्मा के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की भूमि, खेल का मैदान और श्मशान की भूमि की पैमाइश करके चिह्नित की थी। कुछ लोगों ने राजस्व टीम के साथ अभद्रता करते हुए वापस लौटा दिया था। तालाब की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा ग्रामीणों के साथ तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। अश्वनी ने कहा कि सत्ताधारी नेताओं के दबाव के चलते हुए प्रशासन इस मामले को लटका रहा है।
एसडीएम के आदेश के बाद भी तालाब की भूमि कब्जामुक्त नहीं कराई गई। चेतावनी दी कि यदि किसी नेता की शह पर रामनगर में तालाब की भूमि कब्जा मुक्त खाली नहीं कराई गई तो ग्रामीणों को साथ लेकर भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने तत्काल राजस्व विभाग और पुलिस की टीम गठित करते हुए तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी, तेजपाल गुर्जर हथछोया, अश्वनी कौशिक, सुधीर चौधरी मंगलोरा, प्रद्युमन चौधरी, सुमित शर्मा, उग्रसेन, सुमित पांचाल, प्रमोद पांचाल, पप्पू नायक, अर्पित शर्मा बहेड़ा, नरेश पांचाल, बेगराज, राजसिंह, ओमवीर, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें