फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो गोतस्कर गोली लगने से घायल

विज्ञापन
कांधला पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/कांधला। गांव भारसी-कनियान मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में दो गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, गाड़ी, दो गोवंश और काटने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात कांधला पुलिस हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह को सूचना मिली कि गांव कनियान से पिकअप सवार कुछ लोग दो गोवंश पकड़कर ले जा रहे है। पुलिस टीम मौके की तरफ रवाना हुए। उधर, पुलिस की दूसरी टीम गांव भारसी से गो तस्करों के पीछे लग गई। रास्ते में पिकअप मिलने पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि गाड़ी सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि दो आरोपी फरार हो गए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए गो तस्करों के नाम गुलजार पुत्र इकराम उर्फ इकबाल निवासी गांव न्याजुपुरा थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर हाल पता गांव तितरवाड़ा थाना कैराना और जावेद उर्फ सोबी पुत्र नफीस निवासी मोहल्ला कृष्णापुरी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर हाल पता कस्बा गंगेरु थाना कांधला है। जबकि फरार आरोपियों के नाम आरिफ और पांडा निवासी टोलियान कस्बा गंगेरु थाना कांधला है। घायल तस्करों को सीएचसी कांधला में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया गुलजार पर जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली, रतनपुरी, ककरौली, चरथावल, बुढ़ाना और शहर कोतवाली में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और गोकशी के करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जावेद उर्फ सोबी के खिलाफ जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर, शहर कोतवाली में गोकशी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए गोतस्करों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें