फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी

Thu, 29 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Navratri - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शरदीय नवरात्र के लिए बाजार सज गए हैं, बाजारों में जगह-जगह मिट्टी की सांझी बिकने लगी हैं। इस बार शरदीय नवरात्र 10 दिन के होंगे। नवरात्र एक अक्तूबर शनिवार से शुरू होकर दस अक्तूबर को कन्या पूजन के साथ संपन्न होंगे। शनिवार सुबह से रविवार शाम तक प्रतिपदा रहेगी, जिसके चलते दोनों दिन प्रथम नवरात्रे का ही उपवास रखा जाएगा। वहीं, नवरात्रों से पहले बाजार में चहल पहल बढ़ गई है। बाजारों में सांझी सज गई हैं और महिला खरीदारी भी कर रही है।  
विज्ञापन


पंडित कुशलानंद जोशी, पंडित प्रेम किशोर कोठारी ने बताया कि इस बार मां दुर्गा के शरदीय नवरात्र एक अक्तूबर से शुरू होकर दस अक्तूबर तक होंगे। शनिवार को प्रतिपदा सुबह 5:00 बजे से रविवार शाम 7:45 बजे तक रहेगी। इस लिए शनिवार और रविवार दोनों दिन माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। 

नौ अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी, 10 अक्तूबर को मां सिद्धिदात्री और 11 अक्तूबर दशहरा पूजन किया जाएगा। अंतिम व्रत के साथ नवरात्र संपन्न होंगे। इस दिन कन्याओं को भोजन कराकर श्रद्धालु दुर्गा         स्वरूप सांझी का विसर्जन करेंगे। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा के नवरात्र श्रद्धालुओं के लिए शुभ माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड, धीमानपुरा रोड़, माजरा रोड गांधी चौक, बड़ा बाजार में जगह- जगह सांझी बिकती नजर आईं। 50 रुपये से लेकर 400 रुपये तक बाजार में मां दुर्गा की सांझी बिक रही हैं।  वहीं, दूसरी और इसके अलावा बाजारों में नारियल, मां की लाल चुंदरी, कुट्टू का आटा, मां की चौकी, लाल कपड़ा, पीतल का दीपक आदि की बिक्री शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें