फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटे

Wed, 28 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। माता अमृतानंद मयी देवी अम्मा के 63वें जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तीन सौ दिव्यांगों, पोलियो ग्रस्त बच्चों की जांच कर तीस दिव्यागों को कैलीपर, 35 दिव्यागों को कृत्रिम अंग बांटे गए।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर की जैन धर्मशाला में कार्यक्रम का शुभांरभ भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, चेयरमैन अरविंद संगल, झिंझाना नगर पंचायत के चेयरमैन हाजी सरफराज खान ने माता जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुकेश शर्मा, अखिलेश अग्निहोत्री, डॉक्टर प्रकाश, डॉक्टर विकास, करण उदयपुर से आई डॉक्टरों की टीम ने दिव्यागों की जांच की।

पोलियो ग्रस्त 100 बच्चों को आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया, उन्हें उदयपुर भेजा जाएगा। तीस दिव्यागों को कैलीपर और 35 दिव्यागों को कृत्रिम अंग बांटे गए। दो लोगों को कान की मशीन दी गई। 300 दिव्यागों की जांच की गई। 
विज्ञापन


आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में संस्था के संस्थापक अमरीश कुमार संगल, अध्यक्ष  सुनील कुमार गर्ग, डॉक्टर दीपक मित्तल, नेरशपाल तोमर, अशोक आर्य, अमित गर्ग, नीतीश गर्ग, आशीष संगल, गौरव गर्ग, राजेंद्र गर्ग, पल्लवी मित्तल, अरुण            बंसल, वीणा अग्रवाल, पकंज गुप्ता, डॉक्टर रुचिता गुप्ता, राकेश गर्ग, प्रशांत भार्गव, विकास जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें