शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल बुधवार को दो दिवसीय तकनीकी विकास कार्यशाला का शुभारंभ संस्था के निदेशक भारत संगल ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान का है। यदि जीवन में तरक्की प्राप्त करना है, तो तकनीकी के विषय में जानकारी प्राप्त करना हर विद्यार्थी के लिए विशेष महत्वपूर्ण है।
कार्यशाला के प्रथम दिन हरिद्वार की विज्ञान तकनीकी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के इंजीनियर सचिन कुमार, लगन किशोर, भरत वर्मा भार्गव ने बच्चों को क्लाइनो मीटर यंत्र के विषय में जानकारी दी। प्रोजेक्ट तैयार करने की विधि के विषय में विस्तारपूर्वक समझाया। मौके पर उप प्रधानाचार्य आरपीएस मलिक, आदित्य कुमार, अजय गोयल, हरिओम वत्स, अरविंद शर्मा, नरेश पंत, रवि हुड्डा, अंजू पंवार, अंजू मलिक, निशा शर्मा, मनीष मित्तल, प्रतिभा सिंह, आशा सेठ मौजूद रहे।