शामली। जिले में दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा 16 और 17 नवंबर को ताजपुर सिंभालका में सनराइज स्पोट्स्र एकेडमी में सुबह दस बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें जनपद के साथ ही गंगोह और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र की टीमें हिस्सा लेंगी। फाइनल मैच में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को सांसद प्रदीप चौधरी पुरस्कृत करेंगे।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में सांसद खेल स्पर्धा के संबंध में बैठक हुई। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा के तहत एथलेटिक्स में 100, 200, 800,1500 और 3000 मीटर की दौड़, वॉलीबाल, कबड्डी आदि प्रतियोगिता 16-17 नवंबर को ताजपुर सिंभालका में सनराइज स्पोट्स्र एकेडमी में होंगी। इसके लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। सांसद खेल प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन सांसद प्रदीप चौधरी द्वारा 16 नवंबर को किया जाएगा। मौके पर डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया।