फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कांधला में डेंगू के दो केस मिले, 26 पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में भले ही मौसम ठंडा हो रहा हो, लेकिन डेंगू का खतरा अभी टला नहीं है। इस महीने भी डेंगू के दो केस और सामने आए हैं। जिले में अब तक 26 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मलेरिया के भी 26 मरीज सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा शामली, थानाभवन में मिले हैं। चिकित्सक मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले का तापमान लगातार कम हो रहा है, लेकिन डेंगू का खतरा अभी भी बरकरार है। ठंड बढ़ने के बाद भी इस महीने में डेंगू के दो नए केस सामने आए हैं। इससे पहले डेंगू के 24 मरीज मिले थे। नए केस मिलकर जिले में डेंगू के 26 केस हो चुके हैं। दोनों नए केस कांधला ब्लाक में मिले हैं। इनमें एक केस डांगरौल और दूसरा खेड़ा मस्तान में मिला है। पिछले साल जिले में 32 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लोगाें को डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। डेंगू के सबसे ज्यादा केस थानाभवन व शामली ब्लाॅक में मिले हैं, जबकि सबसे कम कैराना ब्लाॅक में हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकाॅर्ड के अनुसार शामली व थानाभवन में आठ-आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। कुड़ाना ब्लाॅक में दो, कैराना में एक, कांधला में चार और ऊन ब्लाक में तीन केस सामने आए हैं।
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़
शामली।जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी है। सबसे ज्यादा मरीज बुखार, नजला व खांसी के आ रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी में एक हजार के करीब मरीज आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर मरीज मौसम में बदलाव के कारण नजला, जुकाम, खांसी और बुखार के हैं। सभीकी जांच कर दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें