शामली। जनपद में पहली बार यूपी पुलिस की अंतर जनपदीय क्रिकेेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें मेरठ कमिश्नरी के सभी जनपदों की पुलिस टीम ने दम दिखाएंगी। पहले दिन के मैचों में नोएडा ने बागपत को व मुजफ्फरनगर ने हापुड़ को हराते हुए आगे बढ़ी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 30 नवंबर को होगा
पुलिस प्रतियोगिता का पहला मैच बीएस एकेडमी में नोएडा पुलिस और बागपत पुलिस के बीच हुआ। बागपत की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बागपत टीम ने 20 ओवर की पारी खेलते हुए 7 विकेट खोकर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। पीछा करने उतरी नोएडा की टीम ने 19.2 ओवर में ही 182 रन बनाकर मैच जीत लिया।
दूसरा मैच शामली क्रिकेट एकेडमी में हापुड़ पुलिस और मुजफ्फरनगर पुलिस के बीच हुआ। मुजफ्फरनगर पुलिस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन का स्कोर खड़ा किया। हापुड़ पुलिस की टीम ने 20 ओवर खेलते हुए 7 विकेट खोकर 195 रन पर ही सिमट गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ शामली डीएम अरविंद कुमार चौहान व एसपी रामसेवक गौतम ने फीता काटकर करते हुए प्रतिभागी टीमों को मेहनत व लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया। बृहस्पतिवार को बीएस एकेडमी में मेरठ पुलिस और बुलंदशहर पुलिस के बीच मुकाबला होगा। शामली एकेडमी में गाजियाबाद पुलिस व सहारनपुर पुलिस और तीसरा मैच नोएडा व मुजफ्फरनगर की टीम के बीच कड़ा मुकाबला होगा।