शामली शहर कोतवाली क्षेत्र में विजय चौक पर मंगलवार रात को दो बसों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन श्रमिक घायल हो गए।
मंगलवार देर रात करीब तीन बजे एक बस श्रमिकों को लेकर बिहार से पंजाब जा रही थी। जब यह बस विजय चौक पर पहुंची तो उसी समय पानीपत की तरफ से आई दूसरी बस से भिड़ गई।
यह बस राजस्थान से तीर्थ यात्रियों को लेकर हरिद्वार की तरफ जा रही थी। टक्कर होने पर दोनों बस सड़क किनारे कल्लू और दीपक की चाय की दुकान में घुस गई, जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई।
इस दुर्घटना में बिहार से आ रही बस में सवार तीन श्रमिक राहुल, संदीप व विकास घायल हुए, जबकि दूसरी बस में कोई घायल नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। रात में सभी लोग अपनी व्यवस्था कर चले गए।