फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा को प्रदूषित कर रहा नगर पंचायत का कूड़ा

विज्ञापन
जलालाबाद में नदी किनारे गंदगी का ढेर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जलालाबाद। जिले में बह रही कृष्णा नदी को साफ करने की कवायद चल रही है लेकिन नगर पंचायत ही इस अभियान को पलीता लगा रही है। कस्बे के पास से होकर गुजर रही कृष्णा नदी में नगर पंचायत क्षेत्र से निकलने वाला कूड़ा डाला जा रहा है। नदी के पुल के उत्तरी किनारे पर गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

कस्बे से रोजाना निकलने वाले कूडे का संग्रह करने के लिए नगर निकाय के पास कोई भूमि नहीं है। ऐसे में नगर पंचायत कूड़े को संपर्क मार्ग किनारे डाल रही है। नदी किनारे डाले गए कूड़े के ढेर से दुर्गंध फ़ैल रही है, जिससे नागरिक परेशान रहते हैं। नदी किनारे पुल के नजदीक कूड़े के ढेर लगे हैं। उसके आसपास धार्मिक स्थल देवता मंदिर, मिट्ठी कुई मंदिर, श्मशान, गोसाई वाला तालाब स्थित है। इन स्थानों पर लोगों का आवागमन रहता है। इस सड़क पर सुबह से लेकर रात्रि तक लोग आते-जाते हैं। सुबह व शाम में सैर करते हुए लोग हसनपुर लुहारी तक जाते हैं। ईओ विजय आनंद ने बताया कि कूड़ा संग्रहण के लिए भूमि क्रय के प्रयास चल रहे हैं। कूड़े के ढेर पर मिट्टी, चूना डाल कर सफ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें