फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो बैंक मैनेजर और एक कर्मचारी निलंबित, तीन का तबादला

Wed, 24 Jun 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में करीब दो करोड़ रुपये के गबन के मामले में बैंक प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन बैंक मैनेजर शिरीष बिष्ट, जयबीर सिंह और बैंक कर्मचारी मोहित वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा वर्ष 2020 से 2025 तक शाखा में तैनात कैशियर सतीश समेत अन्य दो कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन

चार जून को जलालाबाद के लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया था कि बैंक में जेनरेटर संचालित करने वाला और स्वयं को बैंक मित्र बताने वाले अंकुर सैनी लोगों से रुपये लेकर खातों में जमा नहीं किया आरोप है कि उसने लोगों को बहकाकर उनके खातों से भी रकम निकलवा ली। इस मामले में करीब 250 लोगों के साथ लगभग दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। बैंक प्रबंधक मानवेंद्र की तहरीर पर 12 जून को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। 18 जून को आरोपी अंकुर सैनी को गिरफ्तार कर लिया। खाताधारक बैंक अधिकारियों की भूमिका की जांच और अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग पर अड़े हुए है।
अब डिप्टी सर्किल हेड राधेश्याम लालदास की अगुवाई में हुई विभागीय जांच में इस गबन में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई। सर्किल हेड ने बताया कि जांच में यह सवाल उठा कि बैंक से सीधे जुड़े बिना अंकुर सैनी किस प्रकार लोगों के रुपये जमा कराने और खातों से लेन-देन कराने का काम करता रहा तथा अधिकारियों की निगरानी में यह गतिविधियां लंबे समय तक कैसे चलती रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार से पीड़ित उपभोक्ताओं को बैंक बुलाकर तथ्यों का सत्यापन किया जाएगा। जांच में दावे सही पाए जाने पर सभी प्रभावित उपभोक्ताओं का गबन किया गया पैसा लौटाया जाएगा। बैंक प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें