फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फाॅल्ट से शहर और देहात में बिजली संकट, घंटों गुल रही आपूर्ति

Wed, 24 Jun 2026 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में बिजली कटौती और फाॅल्ट की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार रात से मंगलवार तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे शहर और देहात दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर घंटों तक बिजली गुल रहने से इनवर्टर तक जवाब दे गए, वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


फाॅल्ट के कारण शहर की वर्मा मार्केट, बुढ़ाना रोड, आदर्श मंडी, रेलपार, काजीवाड़ा और दिल्ली रोड क्षेत्र में करीब आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिनभर बिजली न आने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। काजीवाड़ा निवासी नबी और सुनील कुमार ने बताया कि सुबह के समय पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशानी हुई। रेलवे कॉलोनी और आदर्श मंडी क्षेत्र में भी आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में बिजली बाधित रहने से कई फैक्टरियों का कामकाज प्रभावित हुआ।
उधर, कैराना, थानाभवन, ऊन और चौसाना क्षेत्र में भी बिजली संकट बना रहा। किसानों का कहना है कि पर्याप्त बिजली न मिलने से खेतों की पलेवा प्रभावित हो रही है। आदर्श मंडी और रेलपार क्षेत्र में बिजली लाइनों के बीच पेड़ों की छंटाई के कारण भी कुछ समय तक आपूर्ति बंद रखी गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार तकनीकी फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हो जाती है। विभाग को सूचना मिलते ही टीम भेजकर फाॅल्ट दूर कराने का प्रयास किया जाता है।

हर रोज पहुंच रहीं 60 से अधिक शिकायतें
ऊर्जा निगम द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहले प्रतिदिन 20 से 30 शिकायतें मिलती थीं, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ अब यह संख्या 60 से 62 तक पहुंच गई है।
टोल फ्री हेल्पलाइन : 1912 (24 घंटे उपलब्ध)
शामली कंट्रोल रूम : 9193330951 (24 घंटे उपलब्ध)
बढ़ते लोड से रोज फुंक रहे ट्रांसफार्मर
गर्मी के मौसम में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ऊर्जा निगम के अनुसार जिले में प्रतिदिन दो से तीन ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण फुंक रहे हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि सूचना मिलते ही टीम भेजकर ट्रांसफार्मरों को बदलने और आपूर्ति बहाल करने का काम किया जाता है।

बोले लोग
देहात क्षेत्र में 18 घंटे के बजाय केवल 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे किसान समय पर खेतों की पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
कपिल खाटियान, प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू टिकैत

बिजली गुल रहने के साथ-साथ बार-बार कटौती भी हो रही है। गर्मी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली न होने पर पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होती है। विभाग को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

हकीम मुस्तकीम, दिल्ली रोड, शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें