फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बस रोककर छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। चौसाना क्षेत्र के बिड़ौली उदपुर मार्ग पर शुक्रवार को कॉलेज की बस रोककर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद एक बालिका इंटर कॉलेज की बस छात्राओं को लेकर लौट रही थी। ऊदपुर के जंगल में बस को तीन युवकों ने रोक लिया। युवकों के इरादे गलत देख चालक ने बस के सभी गेट बंद कर पुलिस को मामले की सूचना दी थी, लेकिन फिर भी युवकों ने बस में बैठी बालिकाओं के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की थी।। चालक ने विरोध किया तो आरोपियों ने बस का गेट तोड़ने का प्रयास किया।। पुलिस को आता देखकर आरोपी युवक बाइक से भाग निकले। पुलिस ने योगेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिड़ौली निवासी गौतम और शीतलगढ़ी निवासी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें