फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एलबेंडाजोल की दवा खिलाने की स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

Sun, 02 Feb 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक साल से 19 साल तक के बच्चाें और युवाओं को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। जिले में सात लाख 58 हजार 570 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। दस फरवरी को सभी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल ओर आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 वर्ष के आयु के बच्चों और युवाओं को यह दवा खिलाई जाएगी। इस दिन जो बच्चे दवा खाने से वंचित रह जाएंगे। उन बच्चों को 14 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम, अरबन पीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारी दस फरवरी से पहले अध्यापकों और आंगनबाड़ी और आशा को भी दवा खिलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें