कैराना (शामली)। करीब एक माह पूर्व हरियाणा पुलिस पर हमला कर पशु चोरी के आरोपी को छुड़ाने के मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान दिया।
13 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र के थाना शाहबाद के एएसआई मुजफ्फरनगर जेल में बंद टॉप-10 अपराधी सोनू उर्फ कुर्बान को रिमांड पर लेकर कैराना के गांव रामड़ा आए थे। आरोपी पर हरियाणा में पशु चोरी करने का आरोप था। इसी दौरान रामड़ा में ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर सोनू उर्फ कुर्बान को छुड़ाकर लिया था। शाहबाद थाने के एएसआई रामेश्वर ने कोतवाली में सोनू उर्फ कुर्बान, काला उर्फ अरशद, भूरा, अफसरूण, शमशाद, जमशेद, इमरान, हमीद, शालून, सालिम, फुरकान व मान्ना और 20-25 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने इमरान ओर अफसरून निवासी ग्राम रामड़ा थाना कैराना को पानीपत बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।