फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की युवती का बैग चोरी करने वाले दो आरोपियों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। तीन दिन पहले एक्सप्रेस ट्रेन में राजस्थान की युवती का बैग चोरी करने वाले दो आरोपियों को एक-एक चाकू के साथ जीआरपी ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैग बरामद कर चोरी गया लैपटॉप एवं अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

जयपुर के जलवायु नगर निवासी प्रार्थना अग्रवाल पुत्री संजय अग्रवाल मंगलवार को अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस में जयपुर से हरिद्वार जा रही थी। शामली रेलवे स्टेशन पर युवती का बैग चोरी हो गया था। युवती को शामली से आगे चलने पर बैग चोरी होने की जानकारी मिली थी। युवती ने हरिद्वार पहुंचकर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बैग में लैपटॉप एवं अन्य कीमती सामान होना बताया था। हरिद्वार जीआरपी थाने में निल पर रिपोर्ट दर्ज कर शामली जीआरपी थाने भेजा गया था।
शुक्रवार को जीआरपी शामली के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी मोहित और राजेंद्र निवासी रेलपार शामली थाना आदर्श मंडी को रेलवे स्टेशन से एक-एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से तीन दिन पहले युवती का चोरी हुआ बैग बरामद हुआ है। बैग से लैपटॉप, एक लेडीज पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, हेल्थ सर्विस कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हेडफोन, चार्जर, स्कूटी की चाबी, अलमारी की एक चाबी आदि सामान बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुजफ्फरनगर जीआरपी थाने में 2018 में ट्रेन में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज हैं। जीआरपी मुजफ्फरनगर को आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना दे दी गई है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें