फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जा करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

थानाभवन। एक सप्ताह पहले हसनपुर लुहारी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के मामले मेंदो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी इस मामले में तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी के प्रधान के पति सतीश सैनी ने एक दिसंबर को गांव के सलीम व आजम सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया था कि सलीम ने गांव की करीब साढ़े छह बीघा भूमि पर दीवार खड़ी कर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहा था। पता चलने पर जब उसने मौके पर जाकर सलीम को रोकने का प्रयास किया, तो आरोप है कि पहले तो सलीम ने उसके साथ गालीगलौज की और फिर कुछ लोगों के साथ मिलकर गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की। घटना के संबंध में प्रधान के पति ने दो दिसंबर को गन्ना मंत्री सुरेश राणा से भी इसकी शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने सलीम व आजम सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार रात मुख्य आरोपी सलीम व उसके एक साथी आजम को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को दोनों को चालान कर दिया गया है। इस मामले में अभी तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे है, उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें