फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के गांव आमवाली में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को गांव आमवाली में रिंकी पत्नी प्रवीन कोरी का शव मकान में छत की लकड़ी की कड़ी से चुन्नी के सहारे फांसी पर लटका हुआ मिला। इसकी जानकारी सुबह परिजनों को चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन उनके न आने पर ग्राम प्रधान होशियार सिंह की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिंकी प्रवीन की दूसरी पत्नी थी। उसके एक डेढ़ वर्ष का पुत्र है। प्रवीन उसे नजीबाबाद से कोर्ट मैरिज कर अपने साथ लाया था। इसके अलावा पहली पत्नी से भी उसे दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें