फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विद्युत निगम की टीम पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Oct 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने गांव पलठेड़ी में दो दिन पहले विद्युत टीम के साथ मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अवर अभियंता की तरफ से पुलिस में तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

गांव पलठेड़ी में विद्युत टीम सोमवार को बकाया बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत टीम के साथ मारपीट कर हमला कर दिया था, जिसमें लाइनमैन घायल हो गया था। गढ़ी अब्दुल्ला खां उपकेंद्र के अवर अभियंता विकेश कुमार गौड़ की तरफ से फारूख, मासूम उर्फ कलवा, भूरा व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने दो आरोपी फारुख और मासूम उर्फ कलवा निवासी गांव पलठेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है इस मामले में फरार आरोपियाें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें