फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रैक पर फंसा ट्रक, तीन ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक। शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे गन्ने से लदा एक ट्रक रेलवे फाटक संख्या 495 बी को पार करते समय खराबी के चलते बंद हो गया। काफी कोशिश के बावजूद ट्रक रेलवे ट्रैक को पार नहीं कर सका।
विज्ञापन

ट्रक के फंसने से सड़क के दोनों और जाम लग गया। वहीं रेलवे ट्रैक भी जाम हो गया। लक्सर से आ रही ऋषिकेश-चंदौसी डाउन पैसेंजर और नजीबाबाद की ओर से आ रही बीसीएन मालगाड़ी आउटर पर आधा घंटा खड़ी रही। इसके अलावा बालावाली में लिंक एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया। लगभग आधा घंटा बाद ट्रक ट्रैक से हट पाया। इसके बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नहटौर। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री उसके साथ घास काटने गई थी। गांव के ही सारिक ने उसके सिर में तमंचे की बट मार दी। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें