फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, पति घायल 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक के निकट ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। दोनों हज यात्रा के आवेदन पत्र का वेरिफिकेशन कराने के लिए पुलिस ऑफिस जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर में कस्बा कांधला निवासी इस्लाम अपनी पत्नी संजीदा के साथ बाइक से शामली में मोहल्ला रेलपार स्थित पुलिस ऑफिस जा रहे थे। बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक के निकट पीछे से आए ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक पर पीछे बैठी संजीदा (45) उछलकर सड़क पर गिर गई जबकि इस्लाम दूसरी तरफ गिर गए। इसी दौरान ट्रक के नीचे कुचलने जाने से संजीदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस्लाम चोट लगने से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस्लाम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। इस्लाम ने बताया कि उन्होंने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था। इसी का वेरिफिकेशन कराने के लिए पुलिस कार्यालय जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक विजय निवासी गांव सलेमपुर जिला मुजफ्फरनगर को हिरासत में ले लिया। ट्रक पंजाब के लुधियाना से साइकिल का सामान लेकर उड़ीसा जा रहा था। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक हिरासत में है। पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

दुर्घटना के बाद बनी जाम की स्थिति
शामली। रेलवे फाटक के निकट हुई दुर्घटना के बाद जाम की स्थिति बन गई। मेरठ-करनाल हाईवे होने के कारण वाहनों का लोड अधिक रहता है। दुर्घटना होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद वाहनों का संचालन कराया। इसके बाद जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें