कैराना। गांव मन्ना माजरा की महिला राशन डीलर की मृत्यु के कारण दुकान रिक्त चल रही थी। राशन की दुकान के आवंटन के लिए शुक्रवार को गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान सरवेज चौहान व एडीओ पंचायत धर्मसिंह की देखरेख में खुली बैठक का आयोजन किया गया। राशन की दुकान के लिए सीमा पत्नी आसिफ व साइना पत्नी माहिर ने आवेदन किए। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मौजूद ग्रामीणों के हाथ उठवाए गए। एडीओ पंचायत धर्मसिंह ने बताया कि सीमा पत्नी आसिफ के नाम राशन की दुकान का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इस अवसर पर पुलिस बल मौजूद रहा।