फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

विज्ञापन
थानाभवन में पलटा हुआ अनियंत्रित ट्रक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। गन्ने का ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सड़क पर कार में बैठे दंपती बाल-बाल बच गए। ट्रक के पलटते ही लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद लोगों ने ट्रक के चालक व परिचालक को सकुशल गन्ने के ट्रक से बाहर निकाला।
विज्ञापन

ट्रक चालक ने बताया कि वह थानाभवन क्षेत्र के गांव पुरमाफी से गन्ना सेंटर से गन्ना ट्रक में लेकर बजाज शुगर मिल में जा रहा था। जैसे ही वह रतन पेट्रोल पंप से आगे पुलिया से होता हुआ नेशनल हाईवे पर ट्रक को मोड़ने लगा। तभी निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में पहिया गिरने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पास ही गांव गंदेवडा निवासी दंपती सड़क किनारे कार में बैठे किसी का इंतजार कर रहे थे। वह भी इस हादसे में बाल-बाल बच गए। ट्रक पलटने से यातायात के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो गई। इस दौरान वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

बाबारी में पलटा पडा गन्ने से लदा ट्रक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें