फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Tue, 04 Jul 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना।  बाइक पर जा रहे युवक को पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। चालक   से पीड़ित परिवार के लोगों का समझौता हो गया, जिसके चलते पुलिस ने पंचनामा भरकर बगैर पोस्टमार्टम के युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी रिजवान गांव केरटू में अपने बहनोई मुस्तकीम के साथ राज मिस्त्री का कार्य करता था। मंगलवार दोपहर वह किसी कार्य से करनाल गया था। लौटते हुए जब वह गांव में घुसा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक को छोड़कर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। 

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक से समझौता कर लिया। 
विज्ञापन


वहीं इस मामले के बारे में थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि रिजवान के पिता जरीफ ने ट्रक चालक मलकीत सिंह निवासी संगरूर पंजाब के साथ समझौता कर लिया है। जिसके चलते शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें