फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट यात्रा के साथ शुरू हुआ त्रिमूर्ति वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला धर्मपुरा स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय त्रिमूर्ति वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सुबह घटयात्रा निकाली गई। कलाकारों ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सुबह घट यात्रा निकाली गई। जिसमें जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित नरेश चंद जैन हस्तिानपुर, सह प्रतिष्ठाचार्य पंडित कोमल चंद जैन शामली ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। कार्यक्रम में कलाकारों ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। रविवार को सुबह सात बजे यज्ञ मंडल विधान और 31 जनवरी को सुबह नौ बजे वेदी में त्रिमूर्ति विराजमान एवं श्री आदिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दीपक जैन, सचिन जैन, अजय जैन, गौरव जैन, अभिषेक जैन, उपेन्द्र जैन, पंकज जैन, राजीव जैन और निशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें