फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में तिरंगा, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर किया नागरिक संशोधन का विरोध

विज्ञापन
झिंझाना में तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन करते मुस्लिम लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज के बाद लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया। एसडीएम और सीओ ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

जुमा की नमाज अदा करने के बाद लोग अपराह्न लगभग तीन बजे ईदगाह के मैदान में एकत्रित हुए। लोगों ने हाथ में तिरंगा और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध लिखी तख्तियां हाथ में लीं। लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। युवकों के एकत्रित होने की सूचना मिलते ही एसडीएम डॉक्टर अमित पाल शर्मा और सीओ प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने दो ड्रोन कैमरों से भीड़ की वीडियोग्राफी भी कराई। एसडीएम ने माइक से युवकों को समझाया उनकी बात सुन ली गई है, क्षेत्र में धारा 144 लगी है। लोगों ने ईदगाह के मैदान से निकलकर मोहल्ला बिसातियान की ओर से बाजार की और जाने की कोशिश की। जिस पर एसडीएम और सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ युवकों से आगे पहुंचकर उन्हें समझाकर वहां से वापस भेजा। जिसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें