शामली। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव मे अध्यक्ष, महासचिव, और कोषाध्यक्ष पर आगामी छह जनवरी को मतदान होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसचिव प्रशासन, सहसचिव पुस्तकालय, सहसचिव प्रकाशन समेत कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य, कनिष्ठ सदस्य समेत 13 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए है।
रविवार को जिला बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के मुख्य चुनाव आयुक्त सत्यपाल सिंह बालियान, चुनाव आयुक्त पवन सैनी, राजपाल सिंह, संजय शर्मा एडवोकेट के मुताबिक जिला बार एसोसिएशन के पदों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। कोई भी नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया। अध्यक्ष पद के लिए रामपाल सिंह, राकेश कुमार शर्मा और मुकेश कुमार गर्ग के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। महासचिव पद के लिए नीलकमल, धीरेंद्र कुमार के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। कोषाध्यक्ष पद के लिए सत्यदेव मैथल, मणिकांत शर्मा के बीच मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि अन्य पदों में एक-एक नामांकन पत्र आने से वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर ओमपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण सिंह व प्रदीप कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामकुमार वर्मा व विपिन कुमार, सहसचिव प्रशासन पर विवेक कुमार, सहसचिव पुस्तकालय पर प्रवीण कुमार, सहसचिव प्रकाशन पर अमरदीप आर्य, कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य के रवि चौधरी, कार्यकारिणी कनिष्ठ सदस्य पर रीशू वशिष्ठ, विशाल गर्ग, उर्वशी व दीपा को निर्विरोध चुन लिया गया है।