फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर, हर पल हादसे की आशंका

Mon, 13 Jul 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के माजरा रोड ​स्थित देव गार्डन से आगे खुले में रखा ट्रांसफार्मर के पास से गुजरते राहगीर। सं - फोटो : रविवार को धूप के दौरान सर्विस रोड से जाती महिलाएं व युवतियां। संवाद
विज्ञापन
शामली। बारिश का मौसम शुरू हो गया है। गांव और शहर में सड़क किनारे खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हैं। जिले के कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा जाली या बैरिकेडिंग नहीं होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। बारिश के दौरान ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भर जाने से करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है। रविवार को गांव व शहर में पड़ताल की तो इसी तरह की स्थिति सामने आई।
विज्ञापन

गांव कुड़ाना में मुख्य मार्ग पर सिमताना पट़्टी में सड़क किनारे ट्रांसफार्मर खुले में रखा मिला। ट्रांसफार्मर के पास में ही बच्चा साइकिल चला रहा था। ग्रामीण विजय व अमित ने बताया कि ट्रांसफार्मर लंबे समय से खुले में रखा है। अधिकारियों को इस पर चारों तरफ जाल लगाना चाहिए।
गांव कुड़ाना में शिव मंदिर के बराबर से जा रहे रास्ते पर चंदन के बाग के पास ट्रांसफार्मर खुले में रखा है, वहां हर समय बच्चे खेलते रहते हैं, मौके पर एक युवक बराबर से घास लेकर जाता मिला।
विज्ञापन

शहर के वीवी पीजी कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर का जाल टूटा हुआ पड़ा है, सड़क की तरफ कोई जाल नहीं लगा हुआ है और पास से राहगीर गुजर रहे हैं।
शहर के माजरा रोड पर देव गार्डन के पास ट्रांसफार्मर सड़क किनारे खुले में रखा है। पास में ही नौशाद सब्जी का ठेला भी लगाता है, वहीं पास में ही कई दुकानें भी हैं। पास से राहगीर गुजर रहे हैं। बारिश के समय खतरा और बढ़ जाता है।
शहर के टंकी रोड पर भी सड़क किनारे पार्क के पास खुले में ट्रांसफार्मर रखा हुआ मिला। ट्रांसफार्मर के बराबर में ही पानी की टंकी पर एक युवक बर्तन साफ कर रहा है, जिस कारण हादसा होने का डर है।
शहर के सिसौली कुड़ाना बस स्टैंड पर भी सड़क किनारे ही खुले में ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। बराबर में मौके पर ही कई रिक्शा चालक भी खड़े मिले। बारिश के चलते हादसे का पूरा खतरा है।
शहर निवासी कमल व नौशाद ने कहा कि ऊर्जा निगम से सभी ट्रांसफार्मरों के चारों ओर मजबूत सुरक्षा घेराबंदी कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

शहर के माजरा रोड स्थित देव गार्डन से आगे खुले में रखा ट्रांसफार्मर के पास से गुजरते राहगीर। सं- फोटो : रविवार को धूप के दौरान सर्विस रोड से जाती महिलाएं व युवतियां। संवाद

शहर के माजरा रोड स्थित देव गार्डन से आगे खुले में रखा ट्रांसफार्मर के पास से गुजरते राहगीर। सं- फोटो : रविवार को धूप के दौरान सर्विस रोड से जाती महिलाएं व युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें