फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रेनें देरी से पहुंचीं, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-शामली वाया सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का देरी से आने का सिलसिला नहीं रुक पा रहा है। शनिवार को भी कई ट्रेनें देरी से पहुंची। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:30 बजे पहुंचने का है। ट्रेन 40 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह नौ बजे का है। ट्रेन 40 मिनट देरी से पहुंची। इसी तरह दिल्ली से शामली आने वाली ट्रेन का समय शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:50 बजे पहुंचने का है। ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची। रेलपार निवासी यात्री सूरज कुमार, बड़ौत के सनोज, सावित्री ने कहा कि आए दिन ट्रेनें देरी से पहुंचती है, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी होती है। रेल अधिकारियों से ट्रेनों को समय पर चलवाने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि ट्रेनें ऊपर से ही देरी से चली, जिसके कारण देरी से पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें