फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए कबड्डी खिलाड़ियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
शामली के गांव बंतीखेड़ा में खेलते कबड्डी के ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
शामली। गांव बंतीखेड़ा के ट्राउंस एकेडमी में जिला स्तर पर चयनित 18 कबड्डी खिलाड़ियों को कोच प्रवेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण दिया। इनमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ी मैनपुरी में 22 जनवरी को होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


29 दिसंबर को सीनियर पुरुष वर्ग के कबड्डी खिलाड़ियों के हुए ट्रायल में 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। चयनित खिलाडि़यों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। एकेडमी में कोच प्रवेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों के दाव पेंच सिखाएं। कोच ने बताया खिलाड़ियों को एक बजे से चार बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। यह 18 जनवरी तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियाें का चयन किया जाएगा। यह खिलाड़ी 22 जनवरी को मैनपुरी में होने वाली सीनियर पुरुष स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें