फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यू डायस पर दर्ज गलत नाम में सुधार करने का मिला मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यू डायस पोर्टल पर अगर किसी विद्यार्थी का नाम गलत दर्ज हो गया है तो उसमें सुधार करने का मौका दिया गया है। 31 जनवरी तक विद्यार्थी व अभिभावक गलत नाम में संशोधन करा सकते हैं। शासन ने 31 जनवरी तक पोर्टल पर यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन

यू डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों को परमानेंट अकाउंट नंबर (पेन) और ऑटोमेटिक एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) के लिए डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। यू डायस पोर्टल पर कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों का डाटा फीड हो रहा है।
डाटा फीड करने के दौरान अगर किसी विद्यार्थी या उसके अभिभावक का नाम गलत दर्ज हो गया है तो उसमें सुधार करने का मौका शासन ने दिया है। इसमें शर्त ये रहेगी कि स्कूल के एसआर रजिस्टर में दर्ज नाम और आधार में नाम समान होने पर ही गलती में सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इसमें पेन और अपार में अगर गलत नाम दर्ज होता है तो विद्यार्थी को आगे दिक्कत हो सकती है, इसलिए शासन ने 31 जनवरी तक पोर्टल पर सुधार कराने का मौका दिया है। डीआईओएस और बीएसए ने प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि यू डायस पोर्टल पर अगर किसी विद्यार्थी या अभिभावक के नाम में गलती है तो उसमें पोर्टल पर संशोधन के लिए शासन की तरफ से मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें