जलालाबाद थानभवन विकास खंड कार्यालय में शिक्षकों को प्रशिक्षण देते अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह का दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर, जलालाबाद। बीआरसी पर मिशन प्रेरणा के तहत शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को मिशन प्रेरणा के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। चार अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में 480 शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ विजेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि 25 - 25 प्रतिभागियों को दो पारियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी बच्चों का अनुश्रवण राज्य परियोजना विभाग प्रयागराज, डायट मुजफ्फरनगर और खंड शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रशिक्षक जयकुमार, देवेंद्र कुमार सहगल, जुबेर अहमद व मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण ऑनलाइन है। प्रशिक्षण में सभी को आधारशिला ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।