फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को आग बुझाने का दिया प्रशिक्षण

Sat, 25 Nov 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय तीन दिवसीय रैली कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कार्यक्रम के दूसरे दिन    सभी छात्र-छात्राओं को अग्निशमन, साहसी क्रिया कलाप के साथ साथ प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को कार्यक्रम का दूसरा दिन रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यायुक्त ब्रिजेश कुमार वशिष्ठ और कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करते हुए देश सेवा और समाज सेवा करने का आह्वान किया।

जिसके बाद प्रशिक्षक लक्ष्मण सिंह, गीता और राजसिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को आग बुझाने के साथ साहसी क्रिया कलाप,
झंडी वार्ता और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया।

जिसमें आग लगने के बाद क्या करना चाहिए। रस्से से पेड़ पर चढ़ना के साथ ही घायल अवस्था में प्राथमिक चिकित्सा की पूरी जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य हीरा सिंह, प्रवीण कुमार, रुचिता ढाका, अमित मलिक, अनिल शर्मा, सूर्यवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें