शामली। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन 31वें दिन कैराना ब्लाक कार्यालय पर हुआ। शनिवार को कैराना ब्लाक कार्यालय पर धरने के दौरान हरियाणा से आई विजय लक्ष्मी, अनीता दहिया और अजय कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रुका हुआ मानदेय तत्काल दिलाया जाएं। आंगनबाड़ी का मानदेय 18000 और सहायिका का मानदेय 9500 रुपये होना चाहिए।
जिलाध्यक्ष राकेश देवी ने बताया कि 27 नवंबर को कांधला ब्लाक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सरिता, मुकेश, शबनम, नीरज, मधुबाला, रीना, कौशल, नीलम, राजेश, प्रीति, फूलमती, रूबी, सीमा, सविता और सचिन आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।