फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन रोकने पर फंसे रालोद नेता

Sat, 28 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में गन्ना बकाया मूल्य भुगतान सहित किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर ट्रेन रोककर हंगामा करने के मामले में आरपीएफ की ओर से तीन नेताआें को नामजद करते हुए 60 से अधिक अज्ञात के खिलाफ रेल परिचालन बाधित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


जिले की तीनों चीनी मिलों पर किसानों का करीब 342 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। इसीलिए बृहस्पतिवार को रालोद ने शामली शुगर मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया था। इसी दौरान सैकड़ो रालोद कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन को रोक कर हंगामा प्रदर्शन किया। ट्रेन करीब एक घंटा तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही थी। 

गन्ना मूल्य भुगतान  के लिए धरने पर बैठे रालोद नेताओं को रेल रोकना भारी पड़ गया। मामले में आरपीएफ थाने में स्टेशन मास्टर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें रालोद के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अजित राठी, अभिषेक चौधरी और राजपाल बहावडी को नामजद करते हुए करीब 60 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 वहीं, मोदीनगर के विधायक सुदेश शर्मा की मौजूदगी को लेकर भी जांच चल रही है। बृहस्पतिवार देर रात मामले में शामली स्टेशन मास्टर संजीव शर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में रालोद के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा है कि किसानों के हक की लड़ाई के लिए एक नहीं कई मामले झेलने को तैयार हैं। उन्हें इसकी परवाह नहीं है। किसानों की समस्याआें के समाधान के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें