शामली कलक्ट्रेट में दिव्यांगो को ट्राई साईकिल वितरित करते प्रभारी मंत्री अजित पाल सिंह
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल ने शामली सीएचसी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में स्टाफ नर्स ड्यूटी कक्ष, चिकित्सक कक्ष का भी निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गई।
शुक्रवार को प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स- सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अजित पाल सिंह शामली सीएचसी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर द्वारा बताया गया कि यहां पर 24 घंटे चिकित्सक की उपलब्धता, मास्क, सैनिटाइजर सहित आदि सभी सुविधाएं पर्याप्त हैं। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर बीमारी से बचाव के उपाय समझाए जा रहे हैं। मौके पर भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, डीएम जसजीत कौर, सीएमओ संजय भटनागर सहित डाक्टर मौजूद रहे। इससे पूर्व कलक्ट्रेट में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से प्रभारी मंत्री ने 06 दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण ट्राई साइकिल एवं व्हील चेयर का वितरण किया गया। वहीं दस मार्च को सौभाग्य गुप्ता 17 वर्ष के शव मिलने के मामले में उसके परिजनों ने प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल को ज्ञापन देकर पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए न्याय की माग की।