फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: शामली के दो युवकों की हरियाणा के सनौली में मौत, तेज रफ्तार हाइड्रा ने कुचल दिया

Tue, 06 Jan 2026 10:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: प्रमोद और कौसर सनौली में गन्ने की छिलाई करके रात में बाइक से अपने गांव दभेड़ी खुर्द लौट रहे थे। रास्ते में लघुशंका करने के लिए रुके थे, तभी हाइड्रा ने दोनों को कुचल दिया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
कौसर और प्रमोद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली से मंगलवार देर रात गन्ने की छिलाई करने के बाद लौट रहे दो मजदूरों को नवादा गांव के पास तेज रफ्तार हाइड्रा मशीन (क्रेन वाला वाहन) ने कुचल दिया। कैराना के दभेड़ी खुर्द गांव के रहने वाले प्रमोद और उसके साथी कौसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवेंद्र ने भागकर जान बचाई। सूचना मिलने पर परिजन सनौली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द के पूर्व प्रधान मुंशाद अली चौहान ने बताया कि उनके गांव के प्रमोद (28), देवेंद्र (30) तथा कौसर (29) ने हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र के राणा माजरा में गन्ने की छिलाई का ठेका लिया हुआ था। मंगलवार देर रात करीब 8:30 बजे तीनों एक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी सनौली–नवादा मार्ग पर प्रमोद और कौसर लघुशंका के लिए बाइक से उतर गए। 
 

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही हाइड्रा मशीन ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के पास खड़े देवेंद्र ने भागकर अपनी जान बचाई। चालक हाइड्रा छोड़कर मौके से भाग गया। मृतकों की पहचान होने के बाद पानीपत पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन

अब कौन करेगा परिवार का पालन-पोषण
मृतक कौसर छह भाइयों में से एक था, जिनमें से दो भाइयों की पूर्व में हादसों में मौत हो चुकी है। कौसर के चार बच्चे हैं। वहीं प्रमोद की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। प्रमोद की कोई संतान नहीं है। प्रमोद के परिवार के सोनू ने बताया कि दोनों परिवार मजदूरी करके ही अपना पालन-पोषण कर रहे थे। अब दोनों परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें