शामली में धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास दोपहिया वाहन चालक को हेलमेट के लिए जागरूक करते यातायात नि
शामली। बिना हेलमेट के वाहन चालकों की आए दिन हो रही मौतों को कम करने के लिए जनपद में यातायात पुलिस जागरूकता अभियान चलाएगी। यातायात की पूरी टीम हर दिन जनपद के कम से कम 204 वाहन चालकों को रोकते हुए हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने के प्रति जागरूक करेगी।
आशंका है कि इससे जनपद में दोपहिया वाहन से हादसा होने पर मौतों में कमी आएगी। जिला यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज ने जनपद के सभी यातायात निरीक्षकों, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को जनपद के हर चौराहे व तिराहों पर वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में यातायात विभाग में 34 अधिकारी व पुलिसकर्मी कार्यरत है। हादसों में होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए उन्होंने एक पुलिसकर्मी व अधिकारी को कम से कम छह वाहन चालकों को रोकते हुए हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही छह वाहन चालकों को जागरूकत करते हुए फोटो खींचते हुए व्हाट्सएप ग्रुप भी डालकर सूचित करेंगे। जिसके चलते रोज 204 वाहन चालक हेलमेट के प्रति जागरूक होंगे और हादसों में कमी आएगी। एक माह में छह हजार से ऊपर वाहन चालक हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक होंगे।