फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आज से बाजारों में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों की रहेगी नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। त्योहारी सीजन में जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। आज से शहर के बाजारों में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों की नो एंट्री रहेगी। उधर, करवा चौथ पर दूसरे दिन भी शहर के बाजारों में जाम लगा रहा। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, जैसे-जैसे दीपावली पर्व नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे शहर के बाजारों में जाम लगना शुरू हो गया है। आए दिन जाम के कारण दुकानदारों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि देखने में आ रहा है कि ई रिक्शा के कारण जाम लग रहा है। 10 अक्तूबर से शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक बाजार, शिव चौक, धीमानपुरा रोड पर ई रिक्शा की एंट्री बंद रहेगी। साथ ही पार्किंग का स्थान भी जल्द ही निर्धारित किया जाएगा। ई रिक्शा चालक यदि नो एंट्री में एंट्री करता है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस रहेगी अलर्ट, तुरंत होगी कार्रवाई
एसपी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट किया गया है। सभी बाजारों में पुलिस तैनात रहेगी। किसी भी सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी। पुलिसकर्मियों को लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें