फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर पंचायत एलम में निर्माण कार्य को लेकर विवाद बढ़ गया है। अधिशासी अधिकारी ने एक युवक सहित कई अन्य लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, युवक ने पलटवार करते हुए नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर आयुक्त सहारनपुर से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत एलम के अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला पश्चिमी आजाद नगर वार्ड नंबर 2 में नगर पंचायत की ओर से पंप हाउस पर बरामदे का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। तभी सोनू निवासी मोहल्ला सुभाष नगर दक्षिणी कस्बा एलम कुछ अन्य असामाजिक तत्वों के साथ मौके पर पहुंचा और मिस्त्री-मजदूरों को गाली गलौच करते हुए काम बंद करा दिया।
अधिशासी अधिकारी ने आरोप लगाया कि रात्रि में उक्त लोगों ने निर्माणाधीन बरामदे की दीवार और बीम को गिरा दिया, जिससे नगर पंचायत को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी सोनू ने आयुक्त सहारनपुर को शिकायती पत्र भेजकर पलटवार किया है। उसने अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वह समय-समय पर नगर पंचायत में हो रहे अनियमित कार्यों की शिकायत उच्चाधिकारियों से करता रहा है। उसने दावा किया कि छह अक्तूबर को भी एक भ्रष्टाचार से जुड़े मामले को उठाया था, जिसके बाद उसके खिलाफ झूठा अभियोग पंजीकृत कराया गया है। सोनू ने पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें